top of page
लड़ाई से लगाव
  • लड़ाई से लगाव

    ₹140.00 Regular Price
    ₹98.00Sale Price

    लेखक : जोइल आन्द्रेज़

    ISBN : 978-81-920957-0-7

    90 pages  |  Paperback

    • About the Book

      जोइल आन्द्रेज़ की यह चित्र-कार्टून पुस्तक "एडिक्टेड टू वार", एक ऐसी पुस्तक है जो केवल युद्ध की विभीषिका ही नहीं वरन दूसरे के संसाधनों पर कब्ज़ा कर दुनिया में देश एवं शांति स्थापना के नाम पर युद्ध को कारगर उपाय बताने वाली संकल्पना की पूरी कलाई खोलकर रख देती है। यह पुस्तक इतनी सरल एवं सहज है कि छोटे से लेकर बड़े बूढ़ो तक को युद्ध का असली मकसद समझ में जाता है।

       

      युद्ध विचारहीनता या संवेदनहीनता जन्य गतिविधि होकर दुनिया में संसाधनों पर कब्ज़ा क्र समूची मनुष्यता को अपनी ताकत के अधीन करने की एक ऐसी सोची समझी साजिश है, जिसको देशहित या शांति स्थापना या मानव अधिकार की रक्षा के नाम पर दुनिया की साम्राज्यवादी ताकतें लोगो की भावना को भड़का कर पूरा करती है।

       

      भारत और अन्य देश अमरीका को एक जालिम और तानाशाह मुल्क जैसे देखते होंगे। वो सोचते होंगे कि अमरीकी जनता भी इस कुकर्म में शामिल होगी। पर अमरीका में युद्ध-विरोधी एक शानदार परंपरा है।  यह युद्ध-विरोधी आंदोलन वर्त्तमान में मजबूती से उभर रहा है। इस किताब के जरिये हमारा प्रयास अमरीकी तानाशाह के कुकर्म पर बंदिश लगाना है। इस पुस्तक के प्रकाशन से भारत और अमरीकी जनता की संयुक्त युद्ध-विरोधी प्रयासों को बल मिलेगा और दोनों देश मिलकर दुनिया में अमन करने की पहल करेंगे। क्योकि अंततः हम सभी लोग 'एक ही नाव पर सवार है।'

       

       

      जोइल आंद्रेज़ - जब वे डेट्राइट मिशिगन प्राइमरी स्कुल में थे तभी से अपने माता पिता के वियतनाम युद्ध के खिलाफ प्रदर्शनों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। तब से वे एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में जातीय-समानता की स्थापना, कामगरों को संगठित करने और अमरीका द्वारा विदेशो में किये जा रहे आक्रमणों का विरोध क्र रहे हैं। लड़ाई से लगाव उनकी तीसरी चित्रमय प्रस्तुति है।

    bottom of page